मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त रोल प्रेक्षक/अपर आयुक्त, सहारनपुर मण्डल सहारनपुर रमेश चंद्र द्वारा आज जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से द्वितीय भ्रमण चैक लिस्ट में उल्लिखित 12 बिन्दुओं पर समीक्षा की गई।
अपर आयुक्त (प्रशासन), सहारनपुर मण्डल सहारनपुर द्वारा नोटिस वितरण एवं नोटिस की सुनवाई की कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 4,63,305 नोटिस जनरेट किये गये। जिनमें से सभी 4,63,305 नोटिसों की सुनवाई पूर्ण हो चुकी है।

अपर आयुक्त (प्रशासन), सहारनपुर मण्डल सहारनपुर को अवगत कराया गया कि जनपद में कुल फार्म-6, (1,34,377), फार्म-6ए (45) तथा फार्म-7 (9.782) एवं फार्म-8 (41,723) प्राप्त हुए हैं। सभी फार्मों के गुणवत्ता परक निस्तारण कराया जा रहा है।
रोल प्रेक्षक महोदय द्वारा जेण्डर रेशियों, ईपी रेशियो की समीक्षा की गई और निर्देशित किया गया कि जनपद का ईपी रेशियो, जेण्डर रेशियो व ऐज कोहार्ट आयोग के मानक से कम है, इसका पुनः विश्लेषण किया जाए।
अपर आयुक्त (प्रशासन), सहारनपुर मण्डल सहारनपुर द्वारा बुक ए कॉल विद बी एल ओ की कार्य प्रगति पर संतोष प्रकट किया गया। जनपदमें एन०जी०एस०पी० में कोई शिकायत लम्बित न होने पर सभी ईआरओ की प्रशंसा की गई।
अपर आयुक्त (प्रशासन), सहारनपुर मण्डल सहारनपुर द्वारा मतदाता सूची में मतदाताओं के फोटोग्राफ की गुणवत्ता चैक करने तथा अस्पष्ट फोटो को बदलने के निर्देश दिये गये। बोर्डर एरिया के मतदाताओं के नाम डबल न होने की जाँच करने के निर्देश दिये गये। निर्देशित किया गया कि बी०एल०ओ० को पुनः घर घर सर्वे करने के निर्देश दिये जाएं। मल्टीलेयर चैकिंग किये जाने के भी निर्देश दिये गये। रोल प्रेक्षक महोदय द्वारा स्वीकृत एवं अस्वीकृत फार्मों की ई आर ओ नेट पर जॉच की गई इस सम्बंध में निर्देशित किया गया कि अस्वीकृत फार्म डबल होने पर यदि मतदाता का एपिक नम्बर अपलोड कर दिया जाए या एपिक नम्बर कारण में लिख दिया जाए तो बेहतर होगा। उक्त निर्देशों से बूथ लेविल अधिकारियों को भी अवगत कराने के निर्देश दिये गये।
बैठक में संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन / उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राहल देव भट्ट, उप जिलाधिकारी मुख्यालय, प्रवीन द्विवेदी, उप जिलाधिकारी, सदर, राजकुमार, उप जिलाधिकारी, जानसठ, कृष्णकान्त विश्वकर्मा, उप जिलाधिकारी, बुढ़ाना, डा० ललित मिश्रा, उप जिलाधिकारी, खतौली, निकिता शर्मा, अपर उप जिलाधिकारी एवं श्रवण कुमार त्यागी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, सहारनपुर/नोडल अधिकारी, रोल प्रेक्षक, सहारनपुर आदि उपस्थित रहे।






