मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी

आर्यमन अहलावत 07 मार्च 2026 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई से लेफ्टिनेंट के रूप में भारतीय सेना में कमीशन हुए हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा देश भर के विभिन्न आर्मी पब्लिक स्कूलों से की है, क्योंकि उनके पिता भारतीय सेना में सेवारत हैं और वर्तमान में सुबेदार मेजर के पद पर तैनात हैं। लेफ्टिनेंट आर्यमन अहलावत ने आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेंट टाउन देहरादून से 9.6 सीजीपीए के साथ मैट्रिकुलेशन और फिर उसी संस्थान से पीसीएम के साथ 93% के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, और दिल्ली विश्वविद्यालय से केमिस्ट्री में बीएससी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की, जहां उन्हें वर्ष के सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार दिया गया। आर्यमन अहलावत ने अपने पिता से प्रेरित होकर शुरू से ही भारतीय सेना में अधिकारी बनने का अपना लक्ष्य बनाया और उन्होंने 12वीं कक्षा से ही एनडीए से भारतीय सेना में शामिल होने की तैयारी शुरू कर दी थी और 2019 से विभिन्न एसएसबी में अलग-अलग एंट्री के लिए उपस्थित हुए और अपने लगातार और समर्पित प्रयासों से 2025 में ओटीए एंट्री के माध्यम से अपने 7 वें एस एस बी प्रयास में सफल हुए और 07 मार्च 2026 को अपना प्रशिक्षण पूरा किया। उन्होंने स्कूल और कॉलेज में हाउस कैप्टन, लैंग्वेज प्रमोटर और स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर जैसे कई पदों की जिम्मेदारी संभाली है और प्री-कमीशनिंग ट्रेनिंग अकादमी में शामिल होने के बाद उन्होंने जूनियर अंडर ऑफिसर की नियुक्ति प्राप्त की और ट्रेनिंग अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान ऑर्डर ऑफ मेरिट में उच्च स्थान पर रहे। और 121 कोर्स से आर्म में सर्वश्रेष्ठ कैडेट कमीशन भी प्राप्त किया है। और अपने पिता की आर्म में शामिल हुए।और अब भारतीय सेना के एक अधिकारी के रूप में नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से अपने माता-पिता और परिवार को गर्व महसूस कराया है।







