Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बुढाना रोड से पालिका की टीम ने उखाडे पांच अवैध होर्डिंग

बुढाना रोड से पालिका की टीम ने उखाडे पांच अवैध होर्डिंग

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका के कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए बुढाना रोड से पांच अवैध होर्डिंग को उखाडकर जब्त दिया है। दो विज्ञापन एजेंसियों के द्वारा बिना अनुमति के उक्त स्थानों पर अवैध रूप से पांच होर्डिंग लगाए थे। अब टैक्स विभाग ने इस मामले में जुर्माने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डा. प्रज्ञा सिंह के द्वारा शहरी क्षेत्र में लगे सभी यूनीपोल और होर्डिंग की जांच कराई जा रही है। टैक्स विभाग के कर निरीक्षकों के द्वारा जांच पडताल की जा रही है। टैक्स विभाग की टीम ने बुढाना रोड पर पांच अवैध होर्डिंग को चिन्हित किया है। सोमवार को टैक्स विभाग की टीम जेसीबी मशीन और टै्रक्टर ट्राली लेकर बुढाना रोड पर पहुंची। टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच अवैध होर्डिंग को उखाड लिया। वहीं टै्रक्टर ट्राली में जब्त करते हुए नगर पालिका ले आए। उक्त पांच होर्डिंग दो विज्ञापन एजेंसियों के बताए जा रहे है। प्रभारी टीएस पारूल यादव ने बताया कि दोनों विज्ञापन एजेंसियों के द्वारा नगर पालिका से अनुमति लिए बिना उक्त स्थानों पर अवैध रूप से होर्डिंग लगा रखे थे। उक्त अवैध होर्डिंग को जब्त कर लिया गया है। अब जुर्माने की कार्रवाई शुरू की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल