मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र बालियान ने मंडी समिति के सचिव के खिलाफ डीएम उमेश मिश्रा से शिकायत की। उन्होंने सचिव पर गम्भीर आरोप भी लगाए है। उन्होंने डीएम से जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात के दौरान जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र बालियान ने मंडी समिति के सचिव पर गंभीर आरोप लगाकर समिति से दूसरी समिति पर ट्रांसफर के लिए अपील की साथ ही ग्रामीणों के शोषण से बचाने की गुहार लगाई
सतेंद्र बालियान ने कहा अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई ओर सचिव का ट्रांसफर नहीं किया गया जो कि 7 वर्षों से एक ही जगह बैठे हुए हे तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करेंगे। डीएम उमेश मिश्रा ने समिति सचिव पर जांच पड़ताल के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
Author: hindustancitynews
Post Views: 181






