मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देश भूषण के निर्देशन में जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा द्वारा ASMITA – खेल से ही है पहचान के अंतर्गत जनपद स्तरीय बालिका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


जिला युवा अधिकारी द्वारा स्वागत संबोधन एवं सभी अतिथियों को सम्मान प्रतीक एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा उपस्थित सभी बालिकाओं/ खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई तथा सभी से अपील की गई कि खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
खेल प्रतियोगिता का संचालन डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया।
बालिका दौड़ प्रतियोगिता 03 श्रेणियों में (13 वर्ष से कम आयु वर्ग, 13 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग तथा ओपन वर्ग ) में आयोजित की गई।
तीनो श्रेणियों के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली खिलाड़ियों/ बालिकाओं को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा ट्रॉफी, मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रियंका प्रबंधक, चंचल परामर्शदाता, छवि अधिवक्ता, भूपेंद्र यादव जिला क्रीड़ा अधिकारी, मनोज पुंडीर सचिव, पूनम विश्नोई उप जिला क्रीड़ा अधिकारी, कुलदीप सिवाच प्रधानाचार्य, बबिता शर्मा वार्डन, दिव्या हांडा की उपस्थिति रही। उक्त बालिका दौड़ प्रतियोगिता में विजय कुमार युवा चैंपियन, समस्त खेल कोच, ओसामा व कु.भावना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






