मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि फैमिली आई०डी० एक परिवार एक पहचान योजना संचालित है तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्टेट सैक्टर की ऊकफएउळ इएठएाकळ ळफअठराएफ योजनाओं तथा सेवाओं में फैमिली आई०डी० से शत प्रतिशत आच्छादन हेतु विभागों से अपेक्षायें की गयी है।

उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में शासनादेश द्वारा यह विदित है कि पूर्व में संचालित एवं वर्तमान में लागू उन समस्त योजनाओं, जिन्हें आधार अधिनियम के अन्तर्गत अधिसूचित किया जा चुका है अथवा जिन्हें भविष्य में अधिसूचित किया जाना प्रस्तावित है, के अन्तर्गत प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों में फैमिली आई०डी० को अनिवार्य रूप से अंकित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विभागों के अन्तर्गत संचालित स्टेट सैक्टर की ऊइळ योजनाओं तथा सेवाओं हेतु डिजिटलीकरण के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। निर्देशों के क्रम में, आवेदन पत्र में आधार अधिप्रमाणन की प्रक्रिया पूर्ण होते ही आवेदक का सृजित फैमिली आई०डी० नवीन कॉलम में स्वत: प्रदर्शित किया जाना प्रावधानित है। यदि आवेदक की फैमिली आई०डी० उपलब्ध नहीं है, इस स्थिति में फैमिली आई०डी० बनाए जाने हेतु पॉप-अप संदेश प्रदर्शित किया जाए।
फैमिली आई०डी० डेटाबेस से प्रदेश में संचालित योजनाओं एवं सेवाओं को लिंक / मैप किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को सरकार द्वारा प्रदत कल्याणकारी योजनाओं / सेवाओं के लाभ को मैप करने, अवशेष पात्र लाभार्थियों की पहचान कर स्वचालन की ओर अग्रसर होते हुए लाभार्थीपरक /कल्याणकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने तथा अन्य योजनाओं /सेवाओं हेतु पात्रता निर्धारित करना है।
फैमिली आई०डी० योजना के अन्तर्गत पोर्टल पर वेब आधारित ई-पासबुक विकसित की गई है. जिसमें परिवार को प्रदान की गई समस्त सरकारी योजनाओं/ सेवाओं का सम्पूर्ण विवरण प्रदर्शित होने के साथ ही सदस्यवार विवरण भी देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त इस पासबुक में एक भी उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से परिवार एवं उनके सदस्यों द्वारा प्रविष्ट किए गए डाटा परिवार की संरचना, आयु, आय इत्यादि तथा फैमिली आई०डी० डाटाबेस के आधार पर संभावित पात्र योजनाओं की जानकारी पोर्टल पर स्वयं नि:शुल्क प्राप्त की जा सकती है।
फैमिली आई०डी० डेटाबेस के सुदृढ़ीकरण तथा प्रदेश में संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्टेट सैक्टर की ऊइळ योजनाओं तथा सेवाओं में
फैमिली आई०डी० से संतृप्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे पात्र लाभार्थियों की सही पहचान कर योजनाओं / सेवाओं का लक्षित, पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त के क्रम में आपको निर्देशित किया जाता है कि शासन की मंशा अनुरूप नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अपने विभागों में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्टेट सैक्टर की ऊकफएउळ इएठएाकळ ळफअठराएफ (ऊइळ) योजनाओं तथा सेवाओं में फैमिली आई०डी० से शत प्रतिशत, आच्छादन किया जाना सुनिश्चित करें।






