Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » ओलंपियन अनुज इंटरनेशनल ट्रस्ट की ओर से गर्ल्स ओपन रेसलिंग कम्पीटीशन का आयोजन

ओलंपियन अनुज इंटरनेशनल ट्रस्ट की ओर से गर्ल्स ओपन रेसलिंग कम्पीटीशन का आयोजन

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

जनपद के गांव  बढ़ेड़ी के एक स्कूल में ओलंपियन अनुज इंटरनेशनल ट्रस्ट की ओर से अंडर 12,15 और 17 आयु वर्ग गर्ल्स ओपन रेसलिंग कम्पीटीशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विनर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के रूप में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में आयोजन समिति की ओर से प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100 रुपए एवं ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 2100 रुपए एवं ट्रॉफी एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 1100-1100 रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, वहीं अंडर 17 में प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100 रुपए समेत अन्य पुरस्कार देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में ओलंपियन एवं यूपी पुलिस में एएसपी अनुज चौधरी ने बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए नशे से दूर रहने व मोबाइल का प्रयोग उचित आयु में करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने ऐसे आयोजन के साथ नशामुक्त अभियान ट्रस्ट के माध्यम से चलाने के साथ बच्चों को खेल में भविष्य बनाने में ट्रस्ट की ओर से सहयोग के साथ जागरूकता अभियान चलाए जाने की भी घोषणा की।
इससे पूर्व प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ. डीएस चौहान को प्रतीक चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसएसपी संजय कुमार वर्मा का आशीर्वाद भी बच्चों को मिला। इस दौरान राष्टीय स्तर के खिलाड़ी मनजीत चछल्लर, राहुल चौधरी, आजाद पहलवान, राजीव तोमर, जुगवेन्द्र सिंह, माह सिंह, रवि, धर्म सिंह, शोकेंद्र आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में इस दौरान यूपी सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, चंदन चौहान संसद बिजनौर, पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह, गौरव प्रमुख, सुधीर सैनी जिलाध्यक्ष भाजपा, संजय राठी जिलाध्यक्ष रालोद, चरण सिंह टिकैत, नवीन राठी, धर्मेन्द्र मलिक, अशोक बालियान, हरेंद्र सिंह देवराना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल