Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पशु पालकों के लिए सपना बनकर रह गया पशु औषधि केन्द्र

पशु पालकों के लिए सपना बनकर रह गया पशु औषधि केन्द्र

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

करीब तीन माह बीतने के बाद भी पशु औषधि केन्द्र खोलने के लिए कोई ओवदन नहीं आया है। जनपद में प्रत्येक विकास खंड पर एक पशु औषधि केन्द्र खोला जाना था, लेकिन दिसम्बर 2025 से अब तक कोई आवेदन विभाग और शासन स्तर पर प्राप्त नहीं हुआ है।
पशु पालकों को राहत पहुंचाने के लिए शासन स्तर से जनपद के प्रत्येक विकास खंड में पशु औषधि केन्द्र खोले जाएगे। यहां पर पशु पालकों को सस्ते मूल्य पर दवा उपलब्ध होगी। पशु औषधि केन्द्र खोलने हेतु किसान सेवा केन्द्र और सहकारी समिति आवेदन कर किया जा सकता है। पशु औषधि केन्द्र खोलने के इच्छुक लाभार्थियों को 500 रुपए का शुल्क अदा करना होगा। पशु औषधि केन्द्र हेतु आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाईन होगी। आवेदनकर्ता आवेदन के साथ फार्मासिस्ट का नाम व उसका पंजीकरण विवरण, दुकान के लिये 120 वर्गफुट का स्थान का प्रमाण पत्र तथा ड्रग सेल लाईसेन्स का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करेगा। प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केन्द्र एवं सहकारी समितियों के योग्य लाभार्थियों को इस योजना में प्राथमिकता प्रदान की जायेगी। यह केन्द्र भारत सरकार की पशुधन स्वास्थय नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित होगा। अभी तक इस योजना के लिए कोई भी ऑन लाइन आवेदन नहीं आया है। जिस कारण किसी भी विकास खंड में पशु औषधि केन्द्र नहीं खुल पाया है। अब शासन स्तर से इस प्रक्रिया को और आसान करने की तैयारी चल रही है।

इन्होंने बताया
प्रत्येक विकास खंड पर एक पशु औषधि केन्द्र खोलने के निर्देश है। पशु औषधि केन्द्र के लिए ऑन लाइन आवेदन करना था। किसी भी विकास खंड में पशु औषधि केन्द्र खोलने के लिए अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है। जिस कारण पशु औषधि केन्द्र नहीं खुल पाया है।
डा. जितेन्द्र गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल