Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एफएसटी प्लांट में निर्माण कार्य कराने के लिए पालिका खर्च करेंगी 17.31 लाख

एफएसटी प्लांट में निर्माण कार्य कराने के लिए पालिका खर्च करेंगी 17.31 लाख

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका एफएसटी प्लांट पर करीब 17.31 लाख रुपए की धनराशि खर्च करते हुए सात महत्वपूर्ण निर्माण कार्य कराने जा रही है। इन सात निर्माण कार्यों के लिए बोर्ड से स्वीकृति मिल गई है। अब पालिका का जलकल विभाग उक्त कार्य कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।
जलकल अवर अभियंता अनुज कुमार के द्वारा पिछले दिनों एफएसटी प्लांट का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान उन्हें काफी कमियां मिली है। वहीं प्लांट आपरेटर के द्वारा भी विभिन्न बिन्दुओं पर एई जलकल को जानकारी दी गई है। जलकल विभाग के द्वारा यहां पर कम्पोसट शैड लगवाने का कार्य कराया जाएगा। स्क्रीन चैम्बर स्टेशन बनवाने का कार्य, पोलिमर केमिक्लस की आपूर्ति का कार्य होगा। कम्पोस्ट को सुखने के लिए तिरपाल की आपूर्ति, कम्पोस्ट स्टोर शैड का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके अलावा शौचालय एवं बाथरूम का निर्माण, वॉटर कूलर ओरओ सहित अधिष्ठापन का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए करीब 17 लाख 31 हजार 534 रुपए की कार्य योजना तैयार की गई है। सदर में इन निर्माण कार्यों को कराने के लिए स्वीकृति मिल गई है। अब नगर पालिका के जलकल विभाग के द्वारा उक्त धनराशि से सात निर्माण कार्य टेंडर प्रक्रिया को अपनाते हुए कराए जाएगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल