मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

रेलवे रोड स्थित शेल्टर होम पर नगर पालिका अब सीसी टीवी कैमरे लगाने जा रही है। नगर पालिका यहां पर करीब 8 सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। इसके लिए पालिका करीब 99 हजार रुपए की धनराशि खर्च करेंगी। नगर पालिका के द्वारा इन सीसीटीवी कैमरो की सहायता से रैन बसेरे की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखेगी।
नगर पालिका का रेलवे रोड पर शेल्टर होम बनाया गया है। इस शेल्टर होम में 50 लोगों के ठहरने की क्षमता है। 31 दिसम्बर 2018 में आदर्श सेवा समिति को शेल्टर होम को चलाने का ठेका दिया गया। पिछले करीब सात साल से आदर्श सेवा समिति शेल्टर होम का संचालन करती आ रही है। करीब दो साल पहले प्रबंधक योगेन्द्र शर्मा ने शेल्टर होम चलाने से हाथ खडे कर दिए थे, लेकिन पालिका प्रशासन के अनुरोध पर उनके द्वारा शेल्टर होम का संचालन किया जा रहा था। नगर पालिका ने शेल्टर होम के संचालन के लिए टेंडर निकाला था। यह टेंडर खुर्जा की एनजीओ शंखनाद सेवा संस्था को मिला है। इस एनजीओ को वर्कओर्डर दे दिए है। वहीं शंखनाद सेवा संस्था ने शेल्टर होम का संचालन कर रही है। इसके लिए नगर पालिका करीब 5.82 लाख रुपए खर्च करेंगी। अब नगर पालिका यहां पर आठ सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रही है। जिसका कंट्रोल रूम नगर पालिका में बनाने की तैयारी है। इन सीसीटीवी कैमरो से रैन बसेरे की निगरानी की जाएगी।







