Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » ईरान की युद्ध जैसी स्थिति को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की स्थापना

ईरान की युद्ध जैसी स्थिति को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की स्थापना

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

ईरान में उत्पन्न युद्ध जैसी स्थिति के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूर्णत: सतर्क हो गया है। जनपद मुजफ्फरनगर के ऐसे नागरिक जो किसी भी देश में फंसे हुए हैं अथवा जिन पर संभावित खतरे की आशंका है, उनके परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की स्थापना की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार हेल्पलाइन नंबर 9412210080, 0131-2436918 तथा राहत टोल फ्री नंबर 1077 को तत्काल प्रभाव से सक्रिय कर दिया गया है। इन नंबरों पर संपर्क कर संबंधित व्यक्ति के परिजन उनकी जानकारी, वर्तमान लोकेशन एवं अन्य आवश्यक विवरण उपलब्ध करा सकते हैं। जिससे शासन स्तर पर समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार ने बताया कि स्थापित कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। यहां तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी प्राप्त सूचनाओं का संकलन कर उन्हें उच्चाधिकारियों तक प्रेषित करेंगे तथा आवश्यकतानुसार विदेश मंत्रालय एवं संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता होने पर केवल अधिकृत हेल्पलाइन नंबरों पर ही संपर्क करें। जिला प्रशासन नागरिकों की सहायता हेतु पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल