Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 50 लाख के खर्च से टाउन हाल में लगेंगी भगवान परशुराम की मूर्ति

50 लाख के खर्च से टाउन हाल में लगेंगी भगवान परशुराम की मूर्ति

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका की बोर्ड बैठक में टाउन हाल परिसर में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना के साथ ही उनका एक भव्य स्मारक बनाने को लेकर प्रस्ताव पास हुआ है। इस दौरान वार्ड 49 के सभासद मनोज वर्मा के द्वारा रखे गए महाराजा अजमीढ़ जी की मूर्ति की किसी भी चौराहे पर स्थापना करने को लेकर प्रस्ताव सदर के समक्ष प्रस्तुत किया। उनके इस प्रस्ताव पर भी बोर्ड ने स्वीकृति की मोहर लगाई है।
बोर्ड बैठक में टाउनहाल प्रांगण में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना के साथ ही उनका एक भव्य स्मारक निर्मित कराना का प्रस्ताव रखा गया है। इस प्रस्ताव को सम्पूर्ण सदन ने करतल ध्वनि के साथ पारित किया। इसके लिए नगर पालिका करीब 50 लाख रुपए खर्च करेंगी। वार्ड 49 से सभासद मनोज वर्मा ने स्वर्णकार समाज के पूज्य महाराजा अजमीढ़ जी की मूर्ति स्थापना के लिए शहर में एक चौराहा आवंटित करने की मांग की। सभासद मौहम्मद खालिद, रविकांत शर्मा, रजत धीमान, राजीव शर्मा, अमित पटपटिया, प्रियांक गुप्ता, सुनीता, अनुज, विनीत आदि ने समर्थन किया। सदन ने सर्वसम्मति से यह पारित किया। इसके अलावा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर मीनाक्षी चौक का नाम अटल चौक रखने के लिए मंत्री कपिल देव द्वारा 23 दिसंबर 2025 को पालिकाध्यक्ष को पत्र लिखा गया था। इसको भी पारित किया गया। वहीं सभासद नौशाद खान और मौ. खालिद के पत्र का संज्ञान लेते हुए बोर्ड बैठक में सुजड़ू चौराहा का नाम पाकिस्तान के खिलाफ जंग में शहीद वीर अब्दुल हमीद के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। बोर्ड मीटिंग में सभासद अनुज ने महर्षि वाल्मीकि और डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहा भी बनाने की मांग की, जिसको विचारार्थ अगली बैठक में रखने के निर्देश पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल