Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नकली खाद व पेस्टिसाइड का आरोप लगाकर किसानों ने किया हंगामा, कृषि रक्षा अधिकारी ने दुकान को किया सील

नकली खाद व पेस्टिसाइड का आरोप लगाकर किसानों ने किया हंगामा, कृषि रक्षा अधिकारी ने दुकान को किया सील

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

बुढ़ाना के गांव मंडावली बांगर के किसानों ने नकली खाद व नकली पेस्टिसाइड दवा का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामा की सूचना मिलने पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया और पुलिस मौके पर पहुंची। कृषि विभाग की टीम ने दो खाद्य तीन पेस्टिसाइड दवा के नमूने लेकर जांच के लिए भेजें है।

शनिवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया को सूचना मिलेगी कि गांव मंडावली बांगर में कुछ किसानों ने एक दुकान पर नकली खाद व पेस्टिसाइड का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। यहां हंगामा कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि यहां पर नकली खाद एकत्र किया जा रहा है। हंगामा की सूचना मिलने पर कृषि विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने दो खाद एवं 3 पेस्टीसाइड के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। वही दुकान को सील कर दिया। कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि दुकान से खाद्य पेस्टिसाइड के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर आगे के कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दुकान को सील कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल