Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शहर की सड़कों पर दौड रही अवैध ई रिक्शाओं पर कार्रवाई के आदेश

शहर की सड़कों पर दौड रही अवैध ई रिक्शाओं पर कार्रवाई के आदेश

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

एडीएम वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कुमार ने जूम एप के माध्यम से जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की है। उन्होंने शहर की सड़कों पर दौड रही अवैध ई रिक्शाओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने ई रिक्शाओं की भीड कम करने के भी सख्त निर्देश दिए है। एडीएम ने परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को वैध ई रिक्शाओं का रूट निर्धारित करने के आदेश दिए है।
एडीएम ने कहा कि शहर के अन्दर अवैध रूप से ई-रिक्शा चल रही है। इन ई रिक्शाओं पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए है। वहीं वैध ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारित किये जाने हेतु सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व ट्रैफिक पुलिस के साथ विचार विमर्श करते हुए ई-रिक्शा से होने वाली भीड को कम करने हेतु निर्देशित किया गया। ब्लैक स्पॉटस पर कराये गये सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा की है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को शहर के अन्दर चल रही सभी ई-रिक्शाओं की निरन्तर फिटनेस चेक करने, लाईसेंस चेक किये जाने, अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शाओं को तत्काल बन्द करने हेतु हेतु निर्देशित किया गया। सड़क दुघर्टनाओं को कम करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रतिमाह अधिक सख्या में सेमीनार एवं गोष्ठी आयोजित कर आम जनमानस को जागरूक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। ब्लैक स्पॉटस पर कराये गये सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा एवं सम्भावित सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नये ब्लैक स्पॉटों के चिन्हांकन व उनके सुधारीकरण का कार्य कराये जाने हेतु एनएचएआई एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा वर्ष 2025 में सृजित नये ब्लैक स्पॉटों के सुधारीकरण के कार्य को तत्काल ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में नगर पालिका परिषद को शहर के अन्दर हो रहे अतिक्रमण को पुलिस विभाग के सहयोग से हटाने के निर्देश दिये गये। जिला गन्ना अधिकारी को सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु गन्ना की ढुलाई करने वाले सभी वाहनों की फिटनेस एवं वाहनों के पीछे रिफलेक्टर लगाये जाने के निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल