मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


शुक्रवार को जिला पंचायत के सभागार में एडीएम वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कमार की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के संबंध में द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी जनगणना कार्य को तकनीकी रूप से सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाना रहा है।
प्रशिक्षण सत्र में जनगणना निदेशालय से आए अधिकारी गौरव कुमार एवं ज्योति नामदेव द्वारा जनगणना पोर्टल हेतु विकसित उटटर पोर्टल का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। उन्होंने पोर्टल की लॉगिन प्रक्रिया, डाटा प्रविष्टि प्रणाली, मॉनिटरिंग डैशबोर्ड, रिपोर्ट जनरेशन, प्रगति की रियल-टाइम ट्रैकिंग एवं त्रुटि सुधार तंत्र के संबंध में चरणबद्ध जानकारी प्रदान की। साथ ही पोर्टल के माध्यम से कार्य की पारदर्शिता, समयबद्धता एवं प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्त तहसीलदार/चार्ज अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स एवं जनगणना सहायक उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों को पोर्टल के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया तथा संभावित समस्याओं के समाधान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी अपने-अपने स्तर पर अधीनस्थ कार्मिकों को भी प्रशिक्षित करते हुए जनगणना-2027 के कार्य को पूर्ण गंभीरता, समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करना सुनिश्चित करें।







