Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » खुरपका-मुंहपका बीमारी को लेकर 2.90 लाख पशुओं का हुआ टीकाकरण

खुरपका-मुंहपका बीमारी को लेकर 2.90 लाख पशुओं का हुआ टीकाकरण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पशुओं में होने वाली खुरपका और मुंहपका बीमारी की रोकथाम के लिए पशु पालन विभाग के द्वारा टीकाकरण अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत करीब 2.90 लाख पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। आगामी दस मार्च तक पशुपालन विभाग को करीब 5.35 लाख पशुओं का टीकाकरण करना है। यह टीकाकरण अभियान 23 पशु चिकित्सा अधिकारियों के नेतृत्व में चल रहा है।
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से सातवें चरण का टीकाकरण अभियान चल रहा है। नौ विकासखंडों के 46 पशु चिकित्सालयों के क्षेत्र में 23 पशु चिकित्सा अधिकारियों के नेतृत्व में स्टाफ की टीम सहित भ्रमण कर लगभग 5.35 लाख गौ एवं भैंस वंश के पशुओ को टीकाकरण किया जाएगा। पशु चिकित्सकों की टीमें पशु पालक के यहां पर टीकाकरण के लिए पहुंच रही है। यह अभियान 22 जनवरी से शुरू हुआ है, जो दस मार्च तक चलेंगा। पशु पालन विभाग के द्वारा करीब 2.90 लाख पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। समस्त पशु पालक अपने गाँव में पशुओं में टीकाकरण के लिये आने वाली टीम से अपने पशुओं में टीकाकरण करा रहे है। ग्राम में टीकाकरण की तिथि की जानकारी करनी है तो अपने निकटतम पशु चिकित्सालय से जानकारी की जा सकती है।

इन्होंने बताया
खुरपका और मुंहपका बीमारी से बचाव को पशुओं का टीकाकरण अभियान चल रहा है। अभियान के दौरान अभी तक 2.90 लाख पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। यह अभियान दस मार्च तक चलेंगा। इस दौरान करीब 5.35 लाख पशुओं का टीकाकरण किया जाना है।
डा. जितेन्द्र गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल