मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के वरिष्ठ सहायक व उसके परिवार पर एक्सईएन के द्वारा की गई आपत्तिजनक व अशोभनीय टिप्पणी को लेकर विभागीय जांच शुरू हो गई है। वहीं सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण के आश्वासन पर विकास भवन एसोसिएशन ने भी बुधवार को अपना धरना स्थगित कर दिया है। सीडीओ ने एक्सईएन अनिल कुमार को नोटिस भेजा हुआ है। निर्धारित समय पर जवाब न देने पर एक्सईएन के खिलाफ कडी कार्रवाई हो सकती है।

विकास भवन में तृतीय तल पर स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में एक्सईएन और वरिष्ठ सहायक के बीच किसी शिकायत को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक्सईएन ने वरिष्ठ सहायक और उसके परिवार पर आपत्तिजनक व अशोभनीय टिप्पणी की गई। जिसके विरोध में विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राहल चौधरी और महामंत्री कुलवंत सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने आरइडी कार्यालय को बंद कर कार्य बहिष्कार किया और धरना प्रदर्शन भी किया। बुधवार को धरने में धूम सिंह त्यागी, पंकज बालियान, विजय सिंह, राजीव शर्मा, धीर सिंह, सलेकचन्द, नितिन शर्मा, दीपक, शमीम, निखिल आदि कर्मचारी मौजूद रहे। सीडीओ ने एक्सईएन पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। सीडीओ के आश्वासन पर एसोसिएशन का धरना स्थगित हो गया।
विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया
सीडीओ ने आरइडी विभाग के एक्सईएन पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। सीडीओ के आश्वासन पर धरना स्थगित किया गया है। यदि तीन दिन में कोई ठोस कार्रवाई, परिणाम नहीं आते है तो फिर होली के बाद फिर से कार्य बहिष्कार का निर्णय लेते हुए विभिन्न संगठनों के साथ धरना दिया जाएगा।
राहुल चौधरी, अध्यक्ष विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन






