Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बोर्ड की मोहर लगी तो मीनाक्षी चौक का नाम हो जाएगा अटल चौक और सुजडू चौक का नाम शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक

बोर्ड की मोहर लगी तो मीनाक्षी चौक का नाम हो जाएगा अटल चौक और सुजडू चौक का नाम शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक

मुजप्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका ने शहर के दो चौराहो के नाम में बडा बदलाव करने के लिए बोर्ड बैठक के एजेंडे में प्रस्ताव रखा है। मीनाक्षी चौक को पूर्व पीएम अटल बिहारी के नाम से अटल चौक और सुजडू चौक को शहीद परमवीर चक्र विजेता सैनिक वीर अब्दुल हमीद चौक का नाम देने जा रही है। वहीं मीनाक्षी चौक से शिव चौक के मार्ग को अटल मार्ग का नाम देने के लिए प्रस्ताव बोर्ड बैठक के एजेंडे में रखा गया है। बोर्ड की स्वीकृति के बाद ही दोनो प्रस्ताव को पास माना जाएगा।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने 23 दिसम्बर 25 में नगर पालिका को पत्र भेजा था। जिसमें उन्होंने 25 दिसम्बर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती व सुशासन दिवस के उपल्कश में मीनाक्षी चौक का नाम बदलकर अटल चौक करने व मीनाक्षी चौक से शिव चौक जाने वाले रास्ते का नाम अटल मार्ग करने के लिए पत्र प्रेषित किया गया। नगर पालिका के द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव संख्या 913 तैयार करते हुए बोर्ड बैठक के एजेंडे में रखा गया है। उधर सभासद मो. खालिद, नौशाद खान के द्वारा 6 जनवरी 2026 में नगर पालिका को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि सिटी बोर्ड मुजफ्फरनगर द्वारा 19 फरवरी 1996 को बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव संख्या 15 पर मीनाक्षी चौक का नाम बदलकर अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक रखा गया था। लेकिन भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती एवं सुशासन दिवस के उपल्कश में मीनाक्षी चौक का नाम बदलकर अटल चौक किया जा रहा है तो शहर का मख्य चौराहा सुजडू चौक का नाम बदलकर अमर शहीद परवीर चक्र विजेता सैनिक वीर अब्दुल हमीद चौक रखने का अनुरोध किया गया है। पालिका ने इस संबंध में प्रस्ताव संख्या 914 एजेंडे में रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल