Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शहर में 76.32 करोड के होगे 339 निर्माण कार्य, दो फ्लाई ओवर के नीचे बनेंगे खेल कोट व ओपन जिम

शहर में 76.32 करोड के होगे 339 निर्माण कार्य, दो फ्लाई ओवर के नीचे बनेंगे खेल कोट व ओपन जिम

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका के द्वारा शहर के दो फ्लाई ओवर के नीचे करीब 40.85 लाख रुपए से खेल कोर्ट और ओपन जिम बनाया जाएगा। वहीं करीब 4.46 करोड की धनराशि से मेरठ रोड, रूडकी रोड और कच्ची सड़क पर प्रवेश द्वारा बनाए जाएगे। इसके अलावा करीब 1.20 करोड की धनराशि से कम्पनी बाग में टॉय ट्रेन और सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा। वहीं करीब 15 लाख रुपए से शिव चौक पर वॉल डेकोरेशन कार्य होगा। यह सभी कार्य नगर पालिका ने बोर्ड बैठक के एजेंडे में सदन की स्वीकृति प्राप्त करने के लिए रखे है।
नगर पालिका की 28 फरवरी को बोर्ड बैठक होने जा रही है। बोर्ड बैठक के एजेंडे में निर्माण विभाग के द्वारा करीब 76.32 करोड के 339 निर्माण कार्य का प्रस्ताव रखा गया है। जिसमें नाला निर्माण, नाली और सीसी रोड के अलावा कई काम काफी महत्वपूर्ण है। नगर पालिका के द्वारा 33.35 लाख से जानसठ रोड फ्लाई ओवर के नीचे मंडी साइड में बास्केठ वाल कोर्ट का निर्माण कराया जाएगा। करीब 7.50 लाख की धनराशि से गांधी कालोनी फ्लाई ओवर के नीचे ओपन जिम का कार्य होगा। पालिका क्षेत्र में मेरठ रोड पर 1.85 करोड, रूडकी रोड पर 1.85 करोड और कच्ची सड़क पर 76.25 लाख में प्रवेश द्वार बनाए जाएगे। इसके अलावा नगर पालिका ईओ के आवास के मरम्मत कार्य समेत अन्य कार्यों के लिए 9.98 लाख रुपए खर्च किए जाएगे। उक्त सभी कार्य बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल किए गए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल