मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

आरइडी विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार के द्वारा कर्मचारी और उसके परिवार पर की गई आपत्तिजनक व अशोभनीय टिप्पणी को लेकर मंगलवार को विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन जमकर विरोध प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने आरइडी कार्यालय को बंद करते हुए कार्य बहिष्कार किया। उधर सीडीओ ने एसोसिएशन की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एक्सईएन से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं इस मामले में डीएम ने संज्ञान लेते हुए एक्सईएन को तलब किया है।
विकास भवन में तृतीय तल पर स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में सुमित कुमार शर्मा वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार के द्वारा सुमित कुमार और उनके परिवार पर आपत्तिजनक व अशोभनीय टिप्पणी की गई। जिसके विरोध में मंगलवार को विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राहल चौधरी और महामंत्री कुलवंत सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने आरइडी कार्यालय को बंद कर कार्य बहिष्कार किया। विरोध प्रदर्शन के समय नगर पालिका संघ से ओमबीर सिंह, सालिम, संयुक्त परिषद से रविन्द्र नागर, कुलदीप शर्मा, सिचाई विभाग से नीरज भटनागर, ग्राम विकास अधिकारी संघ से हरीश एवं विनय त्यागी अपने साथियो के साथ उपस्थित होकर समर्थन दिया। इस दौरान युसूफ, आर्दश चौधरी, सुधीर कुमार, धीर सिंह, नितिन शर्मा, दीपक, शमीम, निखिल, सुमित कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया
एक्सईएन अनिल कुमार पर कोई ठोस कार्यवाही, स्थानानतरण होने तक कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रर्दशन किया जायेगा। यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एसोसिएशन समस्त विकास भवन कार्यालयो का कार्य बहिष्कार कर धरना प्रर्दशन करने हेतु बाध्य होगी। सीडीओ ने एक्सईएन से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
राहुल चौधरी, अध्यक्ष विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन
पीडित कर्मचारी की मां ने एसएसपी कार्यालय में दी तहरीर
मजफ्फरनगर। विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन ने बताया कि पीडित कर्मचारी सुमित कुमार की मां ने इस मामले में एक्सईएन के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी है। वहीं एक्सईएन पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।






