Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मतदाता सूची से हटे 410 मतदाताओं के नाम, जाने ऐसा क्या हुआ

मतदाता सूची से हटे 410 मतदाताओं के नाम, जाने ऐसा क्या हुआ

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

रविवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जनपद की छह विधान सभा में 8331 लोगों ने फार्म छह भर नए मतदाता के रूप में अपना नाम पंजीकृत कराया है। वहीं 410 लोगों ने फार्म सात भरकर अपना नाम मतदाता सूची से हटाया है। इसके अलावा 1632 मतदाताओं ने त्रूटि में सुधार के लिए फार्म आठ भरा है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संजय सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अन्तर्गत दावा एवं आपत्ति अवधि में अधिक से अधिक संख्या में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित कराने तथा मतदाता सूची को शुद्ध करने के उद्देश्य से दावा एवं आपत्ति प्राप्त किये जाने हेतु चार विशेष अभियान दिवस आयोजित कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इन निर्देशों के क्रम में पूर्व में 11 जनवरी, 18 जनवरी तथा 31 जनवरी, 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किये गये थे। इसी कड़ी में 22 फरवरी रविवार जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया है। इस विशेष अभियान दिवस को सफल बनाने के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहे। इस दौरान जनपद की छह विधान सभा में नए मतदाता बनने के लिए 8331 लोगों ने फार्म छह भरा है। 410 लोगों ने फार्म सात भरकर अपना नाम मतदाता सूची से हटाया है। इसके अलावा 1632 मतदाताओं ने त्रूटि में सुधार के लिए फार्म आठ भरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल