मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


शहरी क्षेत्र में शुद्ध पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका के जलकल विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पानी के नमूने लिए है। पालिका की टीम ने शहर के विभिन्न मोहल्लों से करीब 40 नमूने पानी के लेकर जांच के लिए एनएबीएल लैब में भेजा है। यह अभियान जन स्वास्थ्य को मजबूत बनाने और संभावित प्रदूषण की रोकथाम हेतु चलाया जा रहा है।


शहर में पानी की गुणवत्ता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। नगर पालिका के जलकल विभाग के एई अनुज कुमार, जेई जितेन्द्र कुमार और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के प्रमुख मोहल्ले जाट कालोनी, अम्बा विहार, नुमाईश कैम्प, पटेल नगर, नई मंडी, गांधी कालोनी आदि कॉलोनियों और सरकारी नलों से पानी के नमूने लिए। इनमें क्लोरीन स्तर, बैक्टीरिया और अन्य प्रदूषकों की जांच शामिल है। पानी के नमूनों को मान्यता प्राप्त लैब में परीक्षण हेतु प्रेषित किया गया है। रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शासन निर्देश पर शहरवासियों को क्लोरीनयुक्त स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जलभराव और प्रदूषण से निपटने हेतु पाइपलाइन व नाला निर्माण कार्य भी गति पकड़ चुके हैं।
जलकल एई ने बताया
शहर में शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए पानी की नूमने लिए जा रहे है। शहर के विभिन्न मोहल्लों से करीब 40 नमूने पानी के लिए गए है। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
अनुज कुमार, एई जलकल नगर पालिका






