मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका शहरी क्षेत्र में करीब 37 लाख रुपए खर्च करते हुए 20 नए वॉटर कूलर लगाने जा रही है। इसके लिए नगर पालिका के द्वारा कार्य योजना तैयार की गई है। वॉटर कूलर को लगाने के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। गर्मियों में इन वॉटर कूलर से स्थानीय लोगों को शीतल जल मिलेगा।
गर्मियों में लोगों की प्यास बुझाने के लिए शहरी क्षेत्र में करीब 125 वॉटर कूलर लगे हुए है। विभिन्न स्थानों पर लगे वॉटर कूलर का रखरखाव नगर पालिका के जलकल विभाग के द्वारा किया जा रहा है। गर्मी शुरू होने से पहले नगर पालिका इन सभी वॉटर कूलर का सर्वे करा रही है। सर्वे के दौरान जो भी वॉटर कूलर खराब पाया जाएगा उसे नगर पालिका के द्वारा सहीं कराया जाएगा। अब नगर पालिका शहर में 20 नए वॉटर कूलर लगाने के लिए जा रही है। इसके लिए नगर पालिका करीब 37 लाख रुपए खर्च करने जा रही है। इसके लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। नए वाटर कूलर प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड और अस्पतालों के आसपास लगाए जाएंगे। जिसमें आरओ सिस्टम और बोरिंग की व्यवस्था शामिल है। इससे शहरवासियों को गर्मी में भटकना नहीं पड़ेगा। वाटर कूलरों में नियमित रखरखाव और पानी की शुद्धता जांच सुनिश्चित की जाएगी।

एई जलकल ने बताया
शहरी क्षेत्र में करीब 20 नए वॉटर कूलर लगाने की कार्य योजना बनाई गई है। इसके लिए करीब 37 लाख रुपए खर्च किए जाएगे। उक्त वॉटर कूलर के लगने से स्थानीय लोगों को गर्मी में शीतल जल मिलेगा। शहर में पूर्व से लगे वॉटर कूलर का सर्वे कराया जा रहा है। जो खराब पाए जाएगे उन्हें सहीं कराया जाएगा।
अनुज कुमार, एई जलकल नगर पालिका






