Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » वाहन स्वामियों को बडी राहत देने के लिए एकमुश्त वाहन कर प्रणाली लागू

वाहन स्वामियों को बडी राहत देने के लिए एकमुश्त वाहन कर प्रणाली लागू

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

परिवहन विभाग के द्वारा वाहन स्वामियों को बडी राहत देने के लिए एकमुश्त वाहन कर प्रणाली लागू की जा रही है। नई व्यवस्था में विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए एक बार कर जमा करने पर बार-बार टैक्स देने की आवश्यकता नहीं होगी। योजना की जानकारी देने के लिए परिवहन विभाग के द्वारा दो दिवसीय 20 और 21 फरवरी को मेले का आयोजन किया जा रहा है।
एआरटीओ प्रशासन अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा एकमुश्त कर ढाँचे (वन टाइम टैक्स) के लागू होने के उपरान्त आरटीओ स्तर पर 20 एवं 21 फरवरी को परिवहन मेले का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि परिवहन मेले में एकमुश्त कर व्यवस्था से संबंधित नियमों, कर निर्धारण की प्रक्रिया, कर गणना, भुगतान की विधि एवं समय-सीमा के संबंध में वाहन स्वामियों एवं विभिन्न ट्रांसपोर्ट संगठनों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। वाहन स्वामियों की शंकाओं का समाधान मौके पर ही किया जायेगा। वहीं आवश्यकतानुसार कर भुगतान, समायोजन की सुविधा प्रदान की जायेगी। उन्होंने जनपद के वाहन स्वामियों से कहा है कि उक्त मेले में अधिक से अधिक वाहन स्वामी उपस्थित होकर एक मुश्त कर व्यवस्था, नियम, कर निर्धारण प्रक्रिया की जानकारी, वाहन स्वामियों की शंका समाधान हेतु 20 एवं 21 फरवरी को परिवहन कार्यालय मुजफ्फरनगर में प्रात: 11 बजे से आयोजित परिवहन मेला में प्रतिभाग करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल