Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सदर तहसील के भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलेगा भाकियू तोमर

सदर तहसील के भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलेगा भाकियू तोमर

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के निर्देशन में सदर तहसील में भ्रष्टचार और अवैध कब्जे को लेकर किसानों ने जमकर धरना प्रदर्शन किया। वहीं अनिश्चितकालीन धरना देने का एलान किया।
भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी ने कहा कि तहसील परिसर में बैठे अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। किसानों का कोई भी जायज काम बिना रिश्वत के नहीं किया जा रहा है। कैम्पा कोला फैक्ट्री से जुड़े विवाद में चार किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। जिलाधिकारी के स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक किसानों को उनकी जमीन वापस नहीं दिलाई गई है। चकबंदी प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं और भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं। जिससे आम किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। किसानों की जमीन को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए। कैम्पा कोला प्रकरण: फैक्ट्री से जुड़ी किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान हो। तहसील में फैले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जाए और किसानों की शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की इन जायज समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं होता, तब तक संगठन पीछे नहीं हटेगा और यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल