Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पालिका ने 2.10 करोड से खरीदी पांच जेसीबी मशीन का चेयरपर्सन ने किया लोकार्पण

पालिका ने 2.10 करोड से खरीदी पांच जेसीबी मशीन का चेयरपर्सन ने किया लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


नगर पालिका ने 15वें वित्त आयोग की करीब 2.10 करोड की धनराशि से पांच जेसीबी मशीन खरीदी है। सोमवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पांच जेसीबी मशीनों का लोकार्पण किया है। नगर पालिका को आधुनिक संसाधनों से सशक्त बनाने के लिए चेयरपर्सन का महत्वपूर्ण कदम रहा है। इन जेसीबी के संचालन से शहर में सफाई, नालों की खुदाई और कूड़ा निष्पादन कार्यों में तेजी आएगी।
मेरठ रोड स्थित कम्पनी बाग में आयोजित एक कार्यक्रम में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका प्रशासन द्वारा खरीदी गई नई पांच जेसीबी का उद्घाटन करते हुए जनहितार्थ समर्पित किया। जेसीबी के उद्घाटन के बाद पालिका अध्यक्ष द्वारा कमला नेहरू वाटिका का पैदल भ्रमण करते हुए निर्माण कार्यों, सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां लोगों से मिलकर भी उनके साथ संवाद स्थापित किया। मीनाक्षी स्वरूप ने इस अवसर पर कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है और इसके लिए लगातार नगर पालिका को संसाधन-संपन्न बनाने का काम किया जा रहा है। आधुनिक मशीनों की उपलब्धता से सफाई कार्यों में पारदर्शिता के साथ गति आएगी। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पालिका के पास पहले से 7 जेसीबी और 6 बुल लोडर ट्रैक्टर सफाई व्यवस्था में समर्पित हैं, अब पांच जेसीबी और इस बेड़े में शामिल होने से सफाई व्यवस्था में काफी सहयोग मिलेगा। इस दौरान सभासद शौकत अंसारी, उमरदराज, ललित कुमार, सुन्दर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई वैशाली सोती, लिपिक एसबीएम रूचि शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल