मुजफ्फरनग। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भारतीय किसान यूनियम अम्बावता के जिलाध्यक्ष चौधरी जीशान सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ता और किसानों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। वहीं पांच सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उप जिलाधिकारी (न्यायिक) को दिया।
जिलाध्यक्ष चौधरी जीशान सिद्दीकी ने कहा कि अमेरिका से भारत की ट्रेड डील को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। सभी फसलों पर एमएसपी को कानूनी गारंटी का दर्जा दिया जाए। पूरे देश में वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन एक समान लागू की जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व चिकित्सा को पूरे भारत में पूरी तरह नि:शुल्क किया जाए। वहीं देश के सभी किसानों का कर्ज एक मुश्त माफ किया जाए। ज्ञापन सौंपते समय उप जिलाधिकारी (न्यायिक) कृष्ण पाल ने किसान प्रतिनिधिमंडल की मांगें ध्यान से सुनीं और ज्ञापन को राष्ट्रपति भवन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी जीशान सिद्दीकी ने कहा देश में किसान और गरीब बदहाल हैं। उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा है। कर्ज के बोझ तले दबे हैं, इलाज और पढ़ाई का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। जब तक ये 5 मांगें पूरी नहीं होंगी, भारतीय किसान यूनियन अंबावता का संघर्ष जारी रहेगा।







