Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कमिश्नर के प्रस्तावित दौरे को लेकर पालिका में तैयारी शुरू

कमिश्नर के प्रस्तावित दौरे को लेकर पालिका में तैयारी शुरू

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


सहारनपुर मंडलायुक्त के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका में हडकम्प मचा हुआ है। पालिका के अधिकारी तैयारियों में जुट गए है। नगर पालिका में खराब पडे कार्यालयों की मरम्मत, सफाई, रंगाई-पुताई आदि कार्य कराया जा रहा है। जहां पर लाइटें खराब है उन्हें सहीं कराया जा रहा है। वहीं पत्रावलियों को दुरूस्त किया जा रहा है।
आगामी 13 फरवरी को सहारनपुर मंडलायुक्त नगर पालिका का निरीक्षण कर सकते है। नगर पालिका में उनका प्रस्तावित कार्यक्रम आया है। कमिश्नर के संभावित दौरे को लेकर नगर पालिका में बडे स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। सभी कार्यालयों की सफाई कराई जा रही है। जलकल आफिस, पथ प्रकाश और बरामदा आदि में रंगाई और पुताई कराई जा रही है। दीवारों की मरम्मत कराई जा रही है। नगर पालिका में पानी की निकासी के लिए टूटी नाली की मरम्मत कराई गई है। नगर पालिका बिल्डिंग को चमकाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा सभी अनुभाग अपनी अपनी पत्रावलियों को दुरूस्त करने में लगे हुए है। रिकार्ड रूम में अच्छी से सफाई कराई गई है। पुराने दस्तावेजों को अच्छे से सुरक्षित रखा गया है। पत्रावलियों को दुरूस्त किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि कमिश्नर नगर पालिका में कुछ पत्रावलियों का परीक्षण कर सकते है।

इन्होंने बताया
आगामी 13 फरवरी को कमिश्नर का नगर पालिका में संभावित दौरा प्रस्तावित है। उनके दौरे को लेकर सभी तैयारियों को पूर्ण किया जा रहा है। सफाई, मरम्मत, पुताई आदि कार्य कराया जा रहा है।
नेपाल सिंह, एई निर्माण नगर पालिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल