Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बीच में रूक गया टाउन रोड का सौन्दर्यीकरण, पूरी नहीं हुई टेंडर प्रक्रिया

बीच में रूक गया टाउन रोड का सौन्दर्यीकरण, पूरी नहीं हुई टेंडर प्रक्रिया

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

टाउन हाल रोड के सौन्दर्यीकरण पर ग्रहण लग गया है। पिछले कई माह पहले सौन्दर्यीकरण कराने के लिए इस रोड की साइड पटरी को उखाड दिया गया था, लेकिन अभी तक सौन्दर्यीकरण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जबकि यहां पर करीब 70 लाख की धनराशि से सौन्दर्यीकरण किया जाना है।
टाउन हाल रोड पर पूर्व में पूरी तरह से अतिक्रमण हुआ करता था। यहां पर शाम को लगने वाले चाट बाजार के कारण पूरा रोड जाम हो जाता था। वहीं चाट बाजार के बाद यहां पर प्रतिदिन गंदगी का अंबार लगता था। पिछले दिनों चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने सख्ती दिखाते हुए उक्त चाट बाजार को टाउन हाल रोड से हटवाकर साईधाम के समीप शिफ्ट करा दिया। अब नगर पालिका टाउन हाल रोड का सौन्दर्यीकरण करने जा रही है। इसके लिए पालिका ने कार्य योजना तैयार की है। यहां पर करीब 25 लाख की धनराशि से सीसी रोड साइड पटरी का निर्माण कराया जाना है। वहीं पालिका की दीवार पर आकर्षित वॉल पेंटिंग कराई जाएगी। रोशनी के लिए फैंसी लाइटें लगायी जाएगी। यहां पर थीम पार्क और वाटर फॉल आदि का होगा निर्माण कार्य कराया जाएगा। उक्त सभी कार्यों पर करीब 70 लाख की धनराशि खर्च की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि अभी तक उक्त कार्य की ड्राइंग तैयार नहीं हो पायी है। जिस कारण उक्त कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

इन्होंने बताया
टाउन हॉल रोड का करीब 70 लाख से सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए अभी टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी है। जिस कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। यहां पर सीसी रोड के साथ वॉल पेंटिंग, थीम पार्क, वॉटर फॉल, फैंसी लाइटें आदि निर्माण कार्य कराया जाएगा।
नेपाल सिंह, एई निर्माण नगर पालिका

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल