मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका टाउन हाल में करीब एक करोड की धनराशि से नया मीटिंग हॉल और स्मार्ट कंट्रोल रूम बनाने जा रही है। इसके लिए नगर पालिका ने टेंडर निकाला हुआ है। वहीं टाउन हाल में नगर पालिका के पीछे बने एक जर्जर क्वार्टर को पालिका ने ध्वस्त कराया है। यहां पर ग्राउंड फ्लोर पर दो गोदाम बनेंगे। उसके ऊपर मीटिंग हॉल और स्मार्ट कंट्रोल रूम बनेंगा।
नगर पालिका प्रशासन के द्वारा नाया मीटिंग हॉल व स्मार्ट कंट्रोल बनाने के लिए टाउन हाल में भूमि को चिन्हित किया गया है। नगर पालिका के पीछे काफी क्वार्टर बने हुए है। इसमें से एक क्वार्टर काफी जर्जर हालत में थे। इस क्वार्टर को नगर पालिका ने ध्वस्त करा दिया है। अब यहां पर ग्राउंड फ्लोर पर करीब 45 लाख से अधिक की धनराशि से दो गोदाम बनाए जाएगे। वहीं प्रथम तल पर नया मीटिंग हॉल का निर्माण कार्य कराया जाएगी। जिसकी क्षमता करीब 150 से 200 लोगों के बैठने की रखेगी। द्वितीय तल पर स्मार्ट कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। शहरी क्षेत्र में लगने वाले करीब 400 सीसीटीवी कैमरों को इस स्मार्ट कंट्रोल से जोडा जाएगा। इन सब कार्यों के लिए नगर पालिका ने टेंडर निकालकर तैयारियां शुरू कर दी है।

इन्होंने बताया
टाउन हाल में नया मीटिंग हॉल व स्मार्ट कंट्रोल रूम बनाने के लिए भूमि चिन्हित की गई है। यहां पर ग्राउंड फ्लोर पर दो गोदाम बनाए जाएगे। प्रथम तल पर नया मीटिंग हॉल व द्वितीय तल पर स्मार्ट कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
डा. प्रज्ञा सिंह, ईओ नगर पालिका






