Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पालिका शहर में लगाएगी 4100 रिफ्लेक्टर, दिल्ली की कम्पनी ने काम किया शुरू

पालिका शहर में लगाएगी 4100 रिफ्लेक्टर, दिल्ली की कम्पनी ने काम किया शुरू

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका ने रोड सेफ्टी के लिए शहर में रिफ्लेक्टर लगाने शुरू करर दिए है। जानसठ रोड के डिवाइडर पर नगर पालिका के द्वारा रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य शुरू किया गया है। यहां पर करीब 600 रिफ्लेक्टर दिल्ली की कम्पनी के द्वारा लगाए गए है। शहरी के सभी डिवाइडर और चौराहों पर नगर पालिका के द्वारा रिफ्लेक्टर लगाए जाएगे। पालिका के रिफ्लेक्टर काफी हद तक शहरी क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में सहायक सिद्ध होगे।
शहरी क्षेत्र में किसी भी डिवाइडर और चौराहे पर मानक के अनुरूप रिफ्लेक्टर नहीं लगे हुए है। रात्रि में बत्ती गुल होने पर सड़क दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। रात्रि में अंधेरा होने पर वाहनों चालकों को रिफ्लेक्टर का काफी लाभ मिलता है। सड़कों और चौराहों पर लगे रिफ्लेक्टर वाहनों की रोशनी से चमक उठते है, वहीं मार्ग दर्शन का कार्य करते है। इसलिए नगर पालिका ने रिफ्लेक्टर लगवाने के लिए ऑन लाइन टेंडर निकाला था। यह टेंडर दिल्ली की एक कम्पनी को मिला है। शहर के डिवाइडर और चौराहों पर करीब 4100 रिफ्लेक्टर लगाए जाएगे। शहर में रूडकी रोड, कच्ची सड़क, मदीना चौक रोड, कोर्ट रोड, प्रकाश रोड, आर्य समाज रोड, सर्कुलर रोड, भोपा रोड, जानसठ रोड, मेरठ रोड आदि सड़कों पर बने डिवाइडर पर नगर पालिका रिफ्लेक्टर लगेंगे। वहीं शहर के शिव चौक, मीनाक्षी चौक, मालवीय चौक, बचन सिंह रोड, गांधी कालोनी चौक, हनुमान चौक, अहिल्याबाई चौक, मदीना चौक, महावीर चौक, प्रकाश चौक आदि चौराहों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएगे। फिलहाल जानसठ रोड के डिवाइडर पर करीब 600 रिफ्लेक्टर लगाए गए है।

इन्होंने बताया
रोड सेफ्टी के लिए शहरी क्षेत्र में रिफ्लेक्टर लगवाए जा रहे है। शहर क्षेत्र में डिवाइडर और चौराहों पर करीब 4100 रिफ्लेक्टर लगाए जाएगे। दिल्ली की एक कम्पनी के द्वारा जानसठ रोड के डिवाइडर पर करीब 600 रिफ्लेक्टर लगाए गए है।
कपिल कुमार, जेई निर्माण नगर पालिका

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल