Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए रवाना हुए 24 आपदा मित्र

लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए रवाना हुए 24 आपदा मित्र

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद में चिन्हित करीब 24 आपदा मित्रों को लखनऊ में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आपदा मित्र लखनऊ के लिए रवाना हुए है। एडीएम वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कुमार ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। लखनऊ में इन आपदा मित्रों को दस दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के लिए जिले से कुल 24 आपदा मित्रों का चयन किया गया है। लखनऊ में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण में आपदा के समय रेस्क्यू ऑपरेशन, प्राथमिक उपचार, राहत एवं बचाव कार्य, आपदा प्रबंधन की आधुनिक तकनीकें और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के व्यावहारिक तरीके सिखाए जाएंगे। एडीएम वित्त एंव राजस्व गजेंद्र कुमार ने प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपदा मित्र किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं। प्रशिक्षण के बाद ये आपदा मित्र जिले में प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं के दौरान त्वरित और प्रभावी सहायता प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रशिक्षित आपदा मित्रों के माध्यम से आपदा के समय जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके तथा राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। आपदा सहायक नासिर हुसैन, प्रवेश कुमार, गुलफाम अहमद के साथ आपदा मित्र शुभम, गुनगुन, रोहित, प्रीति, नितिन कुमार, अभिनव मचल, जितेंद्र कुमार, राहुल धीमान, सुमित कुमार, अमन सोनकर, दीपक, शिवम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल