Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » साइबर ठग किसानों को बना रहे निशाना, ट्रैक्टर सब्सिडी के नाम पर हो रही ठगी

साइबर ठग किसानों को बना रहे निशाना, ट्रैक्टर सब्सिडी के नाम पर हो रही ठगी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

साइबर ठगों ने किसानों से ठगी करने के लिए अब नया तरीका निकाल लिया है। अब साइब ठग ट्रैक्टर सब्सिडी का झांसा देकर किसानों को अपना निशाना बना रहे है। मंसूरपुर के गांव पुरबालियान निवासी एक किसान को 50 प्रतिशत अनुदार पर ट्रैक्टर देने का झांसा देकर ऑन लाइन 4300 रुपए जमा करा लिए गए है। जबकि कृषि विभाग के द्वारा अभी ट्रैक्टर सब्सिडी योजना संचालित नहीं है।
कृषि विभाग के द्वारा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट आफ क्राफ रेज्डियू योजना संचालित है। इन योजना के तहत किसानों को अनुदान पर फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, हाई टेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, कृषि ड्रोन अन्य एकल कृषि यंत्र, कृषि रक्षा उपकरण दिए जाते है। लेकिन अभी कृषि विभाग में ट्रैक्टर सब्सिडी योजना संचालित नहीं है। साइबर ठग ट्रैक्टर सब्सिडी का झांसा देकर किसानों को ठग रहे है। पुरबालियान निवासी एक किसान ने अभी हॉल में अनुदार पर ट्रैक्टर लेने के लिए 4300 रुपए ऑन लाइन जमा किए है। मामला प्रकाश में आने पर उक्त किसान ने कृषि विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है।

इन्होंने बताया
कृषि विभाग की ओर से ट्रैक्टर सब्सिडी योजना को लेकर किसानों को कोई जानकारी नहीं दी गई है। कृषि यंत्र योजना के संबंध में प्रगतिशील किसान और विभाग में आकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। किसानों को इस तरह की साइट से सावधान रहना चाहिए। वहीं इस तरह के मामलों की शिकायत पुलिस में तुरंत करनी चाहिए।
प्रमोद सिरोही, उप कृषि निदेशक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल