Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नगर पालिका की अच्छी पहल, शहर में लगे तीन एयर मिस्ट टावर, बढते प्रदूषण को करेंगे कम

नगर पालिका की अच्छी पहल, शहर में लगे तीन एयर मिस्ट टावर, बढते प्रदूषण को करेंगे कम

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


शहर में बढते प्रदूषण को कम करने के लिए नगर पालिका परिषद के द्वारा अच्छी पहल की गई है। नगर पालिका के द्वारा करीब एक करोड रुपए खर्च करते हुए तीन एयर मिस्ट टावर लगाए गए है। यह एयर मिस्ट टावर जिला अस्पताल, कम्पनी बाग और गांधी पॉलिटेक्निक के समीप लगाया गया है। तीना एयर मिस्ट टावर में सेंसर लगे हुए है। जो वायु प्रदूषित होने पर स्वयं संचालित हो जाएगे।
नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि बढते प्रदूषण को कम करने के लिए शहर में तीन एयर मिस्ट टावर दिल्ली के कम्पनी के द्वारा लगाए गए है। उक्त तीनों मिस्ट टावर के लिए जीएसटी सहित एक करोड रुपए का टेंडर निकाला गया था। दिल्ली की कम्पनी के द्वारा जिला अस्पताल, कम्पनी बाग, गांधी पॉलिटेक्निक में एयर मिस्ट टावर लगाए गए है। उन्होंने बताया कि इसमें से पानी की महीन बूंदे निकलती हैं, जो वायु में मौजूद धूल के कण को कम करने में मदद रहेगी। इसके लिए बोरिंग भी कराया गया है। पांच-पांच हजार लीटर और दो-दो हजार लीटर पानी की टंकी स्थापित कराई गई है। वहीं पोटा केबिन भी बनवाए गए है। नगर पालिका के पास दो एंटी स्मॉग गन भी है। उनका भी प्रयोग प्रदूषण को कम करने के किया जा रहा है। जिला अस्पताल में इसके लिए काफी भूमि मिली है। यहां पर कलर फुल लाइटें, रेलिंग और इंटरलॉकिंग आदि का कार्य कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल