Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पुनरीक्षण के दौरान 156412 मतदाताओं के कटे नाम, 88266 मतदाताओं के नाम बढे

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पुनरीक्षण के दौरान 156412 मतदाताओं के कटे नाम, 88266 मतदाताओं के नाम बढे

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में 5.58 फीसदी मतदाता बढे है। वहीं 1 लाख 56 हजार 412 मदाताओं के नाम काटे गए है। काटे गए नामों में मृत, विस्थापित और डुप्लीकेट मतदाता शामिल है। इसके अलावा 88 हजार 224 मतदाताओं के नाम जोडे गए है। वर्तमान में जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए करीब 16 लाख 67 हजार 266 मतदाता पंजीकृत किए गए है। निर्वाचन आयोग के द्वारा 23 दिसम्बर को मतदाता सूची का प्रकाशन कराया जाएगा। जिस पर आपत्तियां मांगी जाएगी। इसके बाद 6 फरवारी को अंतिम मतदाता सूची को चस्पा किया जाएगा।
जनपद मुजफ्फरनगर में वर्ष 2021 में त्रिस्तीय पंचायत चुनाव के दौरान 498 ग्राम पंचायत थी। जिनमें 17 लाख 2 हजार 230 मतदाता पंजीकृत थे। पंचायत चुनाव के बाद नगर पालिका मुजफ्फरनगर का सीमा विस्तार हुआ। जिसमें 11 गांव नगर पालिका में शामिल हो गए। 11 गांव पालिका में शामिल होने पर करीब 1 लाख 23 हजार 188 मतदाता शहरी हो गए। अब यह मतदाता निकाय चुनाव में अपना वोट देंगे। उधर 487 ग्राम पंचायतों में 15 लाख 79 हजार 42 मतदाता रह गए। अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। इनमें अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्र से 244636 वोटरों के नाम जोड़े गये। जांच होने पर इनमें से 156412 मतदाताओं के नाम काटे गये हैं। 88 हजार 224 नए मतदाताओं के नाम जोडे गए है। अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए करीब 16 लाख 67 हजार 266 मतदाता पंजीकृत हुए है। एडीईओ पंचायत सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान संपन्न होने के बाद मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 23 दिसंबर को होगा, इसके पश्चात मतदाता अपना नाम देख सकते हैं। आपत्ति और दावों पर सुनवाई के पश्चात 6 फरवरी को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल