Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एमडीए के 1.30 करोड की धनराशि से कराए जा रहे सौन्दर्यीकरण पर पालिका जताई आपत्ति

एमडीए के 1.30 करोड की धनराशि से कराए जा रहे सौन्दर्यीकरण पर पालिका जताई आपत्ति

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

एमडीए के द्वारा मेरठ रोड पर करीब 1.30 करोड की धनराशि से कराए जा रहे सौन्दर्यीकरण पर नगर पालिका के द्वारा कडी आपत्ति जताई जा रही है। एमडीए के द्वारा मेरठ रोड पर डीएम आवास के सामने ग्रीन पाथ-वें बनाया है। जिस पर नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग ने इस परियोजना को भविष्य में जल निकासी के लिए गंभीर खतरा बताया है। नालें का पूरी तरह से कवर्ड कर दिया गया है। भविष्य में सफाई के लिए कोई प्वाइंट नहीं छोडा गया है।
एमडीए द्वारा डीएम आवास के सामने ग्रीन पाथ वे के रूप में लोगों को एक सुन्दर सेल्फी प्वाइंट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सौन्दर्यकरण कार्य किया जा रहा है। जिस पर नगर पालिका के द्वारा आपत्ति जताई है। एमडीए की ओर से सड़क की एक साइड स्थित नाले को कवर्ड कर वहां ग्रीन पाथ-वे और चिल्ड्रन पार्क विकसित किया जा रहा है। इस संबंध में पालिका के सीएसएफआई योगेश गोलियान ने अपना ऐतराज और एमडीए के प्रोजेक्ट में जल निकासी को लेकर पैदा हो रही खामियों को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि उक्त कार्य विभागीय समन्वय बनाकर सम्पन्न नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह नाला विकास भवन, कंपनी बाग तथा आसपास की कई आवासीय कॉलोनियों के जल निकासी का प्रमुख माध्यम है। यदि नाले की नियमित सफाई नहीं हो सकी तो बारिश के दौरान इन क्षेत्रों में भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पार्क के बीच में नाले की सफाई के लिए स्पष्ट प्वाइंट निर्धारित किए जाएं, ताकि भविष्य में जल निकासी बाधित न हो। यदि ऐसा नहीं किया गया तो इस नाले के बंद होने के कारण भविष्य में कंपनी बाग, विकास भवन में कई कई फुट पानी भर जाएगा। वहीं नुमाइश कैम्प सहित अन्य आसपास की कालोनियों में जल भराव की समस्या हो सकती है।

1.30 करोड़ की लागत से एमडीए बनवा रहा ग्रीन पाथ-वे, बनेगा चिल्ड्रन पार्क

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड पर एमडीए द्वारा विकसित किया जा रहा ग्रीन पाथ वे मुजफ्फरनगर जनपद को एक नई पहचान देने वाला सेल्फी प्वाइंट साबित होगा। चिल्ड्रन पार्क, स्मॉल कैनाल, लाइटिंग और बैठने के लिए सुन्दर छतरी तथा हरा भरा वातावरण इस ग्रीन पाथ वे के मुख्य आकर्षण होंगे।
एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह का कहना है कि इस महत्वकांक्षी परियोजना का सिविल वर्क लगभग पूरा हो चुका है और अब लाइटिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। पार्क में लोगों के बैठने के लिए सुन्दर छतरी नुमा स्थान पर बैंच लगाई जाएंगी, चिल्ड्रन जोन में झूले, एनिमल स्टेच्यू के साथ ही यहां पर स्मॉल कैनाल आदि लगाने की भी योजना है। उन्होंने बताया कि करीब 450 मीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही इस योजना पर लगभग 1.30 करोड़ रुपये की लागत आ रही है और इसे दो सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य है। एमडीए सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि नगरपालिका की ओर से इस परियोजना के डिजाइन और वर्क को लेकर कोई भी शिकायत या सुझाव विभागीय स्तर पर उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही निर्माण कार्य को लेकर किसी आपत्ति के साथ अब तक किसी प्रकार का संपर्क किया गया है। परियोजना के सम्बंध में पूरी तकनीकी टीम के साथ डिजाइन तैयार किया गया है और जल निकासी के लिए इसमें कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल