Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करे संबंधित अधिकारी: सीडीओ

व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करे संबंधित अधिकारी: सीडीओ

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शुक्रवार को सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला व्यापार बन्धु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न संगठनों के व्यापारियों ने व्यापार में आ रही समस्या से अवगत कराया। सीडीओ ने व्यापारियों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए है।
बैठक में सीडीओ ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की व्यापार बंधु की बैठक में सभी संबंधित विभाग के अधिकारी प्रतिभाग अवश्य करें। मुख्य विकास अधिकारी को जनपद के विभिन्न व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा व्यापारियों एवं व्यापार में आ रही समस्या से समीति को अवगत कराया गया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। मण्डी समीति, शहर में जाम, बिजली विभाग, जीएसटी विभाग, नगर पालिका, लीड बैंक (पंजाब नेशनल बैंक) आदि से संबंधित समस्यओं से अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों की समस्या नियमानुसार निस्तारण किया जाए। उन्होंने सभी व्यापार बन्धुओं से कहा कि कुछ व्यापार बंधु अपनी दुकान का सामान दुकान के बाहर सड़क के किनार पर रख देते हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापार बंधु अपनी दुकान का सामान दुकान के बाहर सड़क पर न रखें, जिससे जाम की स्थिति से छुटकारा पाया जा सके। बैठक में उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर शोभित श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी ऋषिका सिंह, सहायक श्रमायुक्त सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा व्यापार बंधु आदि उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल