मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मंगलवार को विकास भवन के सभागार में डीएम उमेश मिश्रा ने सीएम डैशबोर्ड फैमिली आईडी 50 लाख की परियोजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक की है। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सीएम डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार लाया जाए। यदि जिन विभागों की प्रगति खराब रहती है, उसमें सुधार न हुआ, जिस कारण जनपद की रैंकिंग खराब होती है, तो संबंधित विभाग के अधिकारीयों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। उन्होंने 50 लाख की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए निर्माणाधीन परियोजनाओं का निर्धारित समय अवधि में निर्माण को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए । उन्होंने निर्देश दिए परियोजना को हो रहे निर्माण कार्य को समय-समय पर चेक किया जाए तथा प्रयोग होने वाली सामग्री को अवश्य चेक करते रहें। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए निर्माणाधीन परियोजना को समय अंतर्गत पूर्ण किया जाए, जो परियोजना पूर्ण हो गई है, उनको संबंधित विभाग को शीघ्र और हैंड ओवर करें। उन्होंने फैमिली आईडी बनाए जाने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से खंड विकास अधिकारियों तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए ब्लॉक स्तर,नगर पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर फैमिली आईडी को बनाया जाए, इस कार्य में शिथिलता ना बरतनें के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ज्योति सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव समेत आदि अधिकारी मौजूद रहे।







