Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नगर स्वास्थ्य अधिकारी की शिकायत पर डीएम ने भाजपा के दो सभासदों पर बैठाई जांच

नगर स्वास्थ्य अधिकारी की शिकायत पर डीएम ने भाजपा के दो सभासदों पर बैठाई जांच

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय प्रताप शाही की शिकायत पर डीएम उमेश मिश्रा ने संज्ञान लेते हुए भाजपा के दो सभासदों के खिलाफ जांच बैठा दी है। डीएम ने एडीएम प्रशासन संजय सिंह और एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ को जांच करने के निर्देश दिए है। वहीं एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा भाजपा के दो सभासदों पर मानसिक उत्पीडन करने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय प्रताप शाही और कुछ सभासदों के बीच खीचतान चली आ रही है। पालिका की बोर्ड बैठक में कम्पनी बाग में कटे फलदार पेडों को लेकर सभासदों ने हंगामा कर दिया था, वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अब नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने एक नवम्बर को प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय को शिकायती पत्र भेजकर सभासद मनोज वर्मा और राजीव शर्मा के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 1 नवंबर को वो टाउनहाल स्थित ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के कार्यालय में मौजूद थे। दोनों सभासदों ने वहां पर आकर एक छोटी सी बात को तूल देकर ईओ से यह मांग करने लगे कि पालिका से उनको हटाया जाये। सभासदों से जब ईओ ने इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया था कि वो आज ही भगत सिंह रोड से होकर आ रहे हैं और वहां पर कई जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जबकि ईओ ने रात्रि कालीन सफाई अभियान में लगी टीम के सुपरवाइजर से सफाई कार्य कराये जाने के बारे में पूछताछ की गई तो बताया कि रात में ही टीम ने सफाई की थी। डॉ. शाही का आरोप है कि दोनों सभासद मिलकर एक सुनियोजित साजिश के तहत उनका उत्पीड़न उसी दिन से कर रहे हैं, जबसे सीएमओ द्वारा उनकी तैनाती पालिका में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर की है। करीब चार माह में कई बार दोनों सभासदों ने उनके साथ अभद्रता की। डीएम ने इस मामले में जांच समिति बनाई है। डीएम ने एडीएम प्रशासन और एसपी क्राइम को जांच अधिकारी बनाया है।

सभासदों ने की शिकायत, एनएसए ने एक करोड के कटवा दिए हरेभरे पेड
मुजफ्फरनगर। सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, कुसुमलता पाल, रविकांत शर्मा, सीमा जैन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत करते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय प्रताप शाही की कार्यशेली पर सवाल उठाए है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि अक्टूबर माह में कंपनी बाग के सौन्दर्यकरण का कार्य करा रही कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के ठेकेदार ने वाटिका प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय शाही की मिलीभगत से करीब एक करोड़ रुपये कीमत के हरे भरे पेड़ काटकर गायब करा दिये। इसकी पोल खुलने पर कंपनी बाग से पालिका की बोर्ड मीटिंग तक हंगामा हुआ। वाटिका से पेड़ कटाने की जानकारी होने पर भी डॉ. शाही ने कोई संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए मुकदमा दर्ज कराने, कार्यदायी संस्थान सीएनडीएस को अवैध कटान कराने पर काली सूची में डालने और दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराने और राजस्व हानि की वसूली करने, वाटिका प्रभारी डॉ. अजय को पालिका से स्थानांतरित करते हुए उनके कार्यकाल की जांच की जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल