Home » Uncategorized » नगर पालिका घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लगाएगी पांच फॉयर हाईडेंट सिस्टम

नगर पालिका घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लगाएगी पांच फॉयर हाईडेंट सिस्टम

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहर की घनी आबादी वाले क्षेत्रों में अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए नगर पालिका फॉयर हाईडेंट सिस्टम लगाने जा रही है। इसके लिए नगर पालिका ने पांच घनी आबादी वाले क्षेत्रों को चिन्हित किया है। यहां पर अग्निशमन के वाहन नहीं पहुंच पाते है। नगर पालिका के द्वारा करीब 3.11 लाख रुपए खर्च करते हुए पांच फॉयर हाईडेंट सिस्टम लगाए जाएगे। यह प्रस्ताव पालिका ने बोर्ड बैठक के एजेंडे में रखा है।
शहरी क्षेत्र में काफी गली मोहल्ले ऐसे है जहां पर घनी आबादी है, लेकिन गलियां छोटी होने के कारण अग्निशमन की गाडियां नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में यदि आग लगने की घटना हो जाए तो ऐसे में आग पर काबू पाना अग्निशमन विभाग के लिए बडी चुनौती बन जाती है। पालिका ने इस तरह के पांच घनी आबादी वाले क्षेत्रों को चिन्हित किया है, जहां पर अग्निशमन की गाडियां नहीं पहुंच पाती है। शहर के मोहल्ला बंजारान, नवाबगंज, पश्चिमी छिम्पीवाडा, अहाता औलिया व त्यागी कन्फेक्शरी के पास संकरी गलियों को चिन्हित किया है। इन स्थानों पर अग्निशमन के वाहन नहीं पहुंच पाते है। आगजनहित अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए पालिका सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर पांच फॉयर हाईडेंट सिस्टम लगाने जा रही है। इसके लिए पालिका की 13 अक्टूबर को होने जा रही बोर्ड बैठक के एजेंडे में यहां प्रस्ताव रखा गया है। बोर्ड की स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल