मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नई मंडी के मोहल्ला गांधी नगर में स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय पर जिले के प्रभारी मंत्री एंव राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि सभी को स्वदेशी अभियान से जुडकर भारत को विकसित देश बनाना है। इसके लिए दीपावली पर स्वदेशी सामान की अधिक खरीददारी की जाए। उन्होंने हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक स्वदेशी उत्पादकों के प्रसार हेतु स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 सितम्बर से शुरू हुआ है जो 25 दिसम्बर तक चलेगा। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान भारत को सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की राष्ट्रीय पहल है। इसका उद्देश्य हर नागरिक को आत्मनिर्भरता के संकल्प से जोडना हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी की भावना को सशक्त करना और वोकल फॉर लोकल का संदेश जन जन तक पहुंचना है। उन्होंने बताया कि 16 से 30 अक्टूबर तक महिला एंव युवा सम्मेलन करते हुए स्थानीयश् महिला व युवा समूहों को जोडकर उन्हें सशक्त करना है। साथ ही योजनाओं का प्रचार प्रसार भी करना है। उन्होंने बताया कि 1 से 15 नवम्बर तक व्यापारी, लघु उद्योगी एंव प्रोफेशनल सम्मेलन किया जाएगा। कालेज स्तरीय स्वदेशी संकल्प सेमिनार कराया जाएगा। 1 से 25 दिसम्बर तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ और पदयात्रा का आयोजन रहेगा। इसके अलावा 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक मंडल सम्मेलन, 1 से 15 दिसम्बर तक स्ट्रीट वेंडर, छोटे दुकानदार एंव स्थानीय कारीगर सम्मेलन होगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पवन, अंचित मित्तल, हरेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।







