मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा सोमवार को शाकुंतलम कॉलोनी आवास विकास में एक किसान गोष्ठी का आयोजन कर किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत जयंती मनाई गई। किसान गोष्ठी की अध्यक्षता गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक व संचालन शहजाद राव नगर अध्यक्ष द्वारा किया गया।
भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि आज के दिन टिकैत सहाब ने इस पृथ्वी लोक पर जन्म लिया और कार्यक्रम एवं नीतियों के माध्यम से किसानों को एकजुट कर उनकी आवाज बनने का कार्य किया। किसानों में चेतना का शंखनाद करने वाले चौधरी टिकैत को किसान वर्ग में चेतना लाने के लिए भारत सरकार किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत को भारत रत्न देने का कार्य करे। बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि टिकैत सहाब ने सभी खाप को एकजुट कर उनके सहयोग से किसानों की समस्याओ को सभी सरकार को बताने का कार्य किया। किसानों के अंदर अपनी बात कहने का हौसला बना है। आज देश में बड़े किसान आंदोलन की जरूरत है जो नीति निर्धारण में हस्ताक्षेप रखता हो। गोष्ठी मेें शहजाद राव, दुष्यंत मलिक,नौशाद मलिक, अरमान,शाहनूर अली अशोक कुमार सहित सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।







