December 10, 2025 7:05 am

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » वार्डों में गंदगी और अंधेरा होने पर क्रांतिसेना ने किया प्रदर्शन

वार्डों में गंदगी और अंधेरा होने पर क्रांतिसेना ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सोमवार को क्रांतिसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में पहुंच कर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था खराब है। नाला और नालियों की सफाई नहीं हो रही है। वार्डों में स्ट्रीट लाइन न लगने के कारण अंधेरा छाया हुआ है। उन्होंने विभिन्न मांगों के संबंध में ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को ज्ञापन दिया है।
क्रांतिसेना के जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा और महानगर उपाध्यक्ष उज्जवल पंडित ने ईओ को ज्ञापान देते हुए कहा कि करोड़ों रुपए का बजट होने के बावजूद पालिका आज तक नगर मे नाले और नालियों की सफाई, मुख्य मार्गों और चौराहा पर स्ट्रीट लाइट तक की व्यवस्था नहीं कर पाई है। करोड़ों रुपए कूड़ा उठाने के लिए खरीदें गए वाहन महज प्रदर्शनी बने हुए हैं। गंदगी से भरे विशालकाय व रिटायर वाहन भरे बाजारों से सड़को पर गंदगी फैलाते चलते है। शहर में काफी संख्या में अवैध होर्डिंग लगे हुए है। यहाँ तक कि दर्जनो जर्जर ईमारतो पर भी बड़े बड़े विशालकाय होर्डिंग लगा दिए गए है जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते है। क्रांतिसेना के नेताओं ने पालिका प्रशासन पर खटारा हो चुके वाहनों, जब्त किये गए होर्डिंग / बोर्ड के स्क्रेप को बिना किसी पूर्व सुचना के अवैध रूप बेच देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका के इस कृत्य की जांच होनी आवश्यक है। पदाधिकारीयों ने कहा कि उक्त मांगों पर 15 दिनों के भीतर कार्रवाई न होने पर अधिशासी अधिकारी का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा। इस दौरान महानगर महासचिव ललित रुहेला, भुवन मिश्रा, शैलेन्द्र विश्कर्मा, चेतनदेव आर्य, निकुंज चौहान, गौरव शर्मा, मनोज चौधरी, राजेंद्र तायल, अमन कुमार, शिवम कुमार, तुषार आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल