Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पालिका वहलना में बनाएगी डॉग शेल्टर होम, बोर्ड की स्वीकृित को एजेंडे में रखा प्रस्ताव

पालिका वहलना में बनाएगी डॉग शेल्टर होम, बोर्ड की स्वीकृित को एजेंडे में रखा प्रस्ताव

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने वार्ड संख्या चार वहलना में स्थित पंचायत भवन के पास डॉग शेल्टर होम बनाने के लिए भूमि को चिन्हित किया है। निर्माण विभाग के द्वारा करीब 14.33 लाख रुपए का एस्टीमेंट बनाया गया है। 13 अक्टूबर को होने जा रही बोर्ड बैठक के एजेंडे में इस प्रस्ताव को प्रमुखता के साथ रखा गया है। बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद वहलना में डॉग शेल्टर होम का निर्माण कराया जाएगा।
शहरी क्षेत्र में आवारा कुत्तों को लेकर नगरवासियों में खौफ बना हुआ है। आए दिन आवारा कुत्तें किसी न किसी को काट कर जख्मी कर रहे है। शहर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी, साकेत, मल्हूपुरा, कच्ची सड़क, शाहबुद्दीनपुर रोड, मिमलाना रोड, खालापार, किदवईनगर, बकरा मार्किट, रामलीला टिल्ला, रामपुरी, जनकपुरी, केवल पुरी, पटेल नगर, नई मंडी आदि मोहल्लों में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। रात्रि में शहर की विभिन्न गलियों से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। आवारा कुत्तों का रात्रि में सड़कों पर पूरी तरह से कब्जा हो जाता है। वहीं दोपहिया और चौपहिया वाहनों के पीछे आवारा कुत्ते हमला करने के लिए दौडते है। आवारा कुत्तों के खौफ से नगरवासी काफी भयभीत बने हुए है। नगर पालिका ने डॉग शेल्टर होम बनाने के लिए बोर्ड बैठक के एजेंडे में प्रस्ताव रखा है। इसके लिए वहलना में भूमि चिन्हित की गई है। 13 अक्टूबर को होने जा रही बोर्ड बैठक में स्वीकृति मिली तो शीघ्र यहां पर निर्माण कार्य शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल