Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » विकास भवन में हुई एकीकरण समिति की बैठक, विभिन्न मुददों पर डाला गया प्रकाश

विकास भवन में हुई एकीकरण समिति की बैठक, विभिन्न मुददों पर डाला गया प्रकाश

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सोमवार को विकास भवन के सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल की अध्यक्षता में जिला एकीकरण समिति की बैठक हुई। बैठक में जनपद की समस्या और विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला गया है।
बैठक में समाज में एकीकरण की भावना भाईचारा और जनसेवा की भावना कैसे जागृत हो इन विन्दुओं पर अपने विचार एवं अपने सुझाव रखे गए। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद प्रकट किया गया। उन्होंने आहवान किया कि राष्ट्रीय एकीकरण की इन बैठकों के माध्यम से समाज में हमें यह संदेश पहुँचाना है। जनपद मुजफ्फरनगर की एक-एक समस्या का सभी को मिलकर निदान करना है। बैठक की समस्त व्यवरथा धूमसिंह त्यागी एवं अभिजीत द्वारा की गयी। बैठक में विपिन त्यागी, विजय चौधरी, सचिन करानिया सदस्यगण जिला पंचायत, फादर आशीष मसीह चर्च पादरी, तनवीर आलम शहर काजी, होतीलाल शर्मा, ब्रजराज सिंह, हरिलाल कौशिक, ब्रहमनन्द चौहान, कान्तिकारी शालू सैनी, अशोक कुमार गुप्ता, सीताराम और समिति के सदस्यों के साथ-साथ विकास भवन में स्थित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण व कार्यालय स्टाफ सहित 60 व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल