Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » विकसित यूपी के लिए तैयार हो रही विजन डॉक्यूमेंट को पालिका से मांगे सुझाव

विकसित यूपी के लिए तैयार हो रही विजन डॉक्यूमेंट को पालिका से मांगे सुझाव

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत- आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश 2047 के लिए तैयार हो रही विजन डॉक्यूमेंट के लिए नगर पालिका से भी सुझाव मांगे गए है। इसके तहत सोमवार को नगर पालिका के सभागार में बडी एलईडी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग को दिखाया गया है। इस दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, ईओ डा. प्रज्ञा सिंह के साथ सभासद और कर्मचारी मौजूद रहे।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप कहा कि समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान को लेकर विशेष अभियान चल रहा है। विकसित भारत 2047 भारत सरकार का एक महत्त्वाकांक्षी दृष्टिकोण है। जिसका उद्देश्य भारत को 2047 तक, यानी स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ तक, एक विकसित राष्ट्र बनाना है। इसके लिए तीन प्रमुख थीम अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति को शामिल किया गया है। जिसमें 12 सेक्टर चिन्हित किए गए है। कृषि एवं संबद्ध सेक्टर, पशुधन संरक्षण सेक्टर, औद्योगिक विकास सेक्टर, पर्यटन सेक्टर आदि है। यह अभियान 5 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान से जुडकर सभी को अपने सुझाव साझा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल