Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एडीएम वित्त एंव राजस्व बोले, आइजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का गुणवत्ता से करे निस्तारण, लापरवाली पर होगी कार्रवाई

एडीएम वित्त एंव राजस्व बोले, आइजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का गुणवत्ता से करे निस्तारण, लापरवाली पर होगी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बुधवार को एडीएम वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कुमार ने जिला पंचायत के सभागार में आइजीआरएस को लेकर समीक्षा बैठक की है। एडीएम ने अधिकारियों को आइजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए है।
उन्होंने कहा कि आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न किए जाने के कारण जनपद की रैंकिंग खराब हो रही है। पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का अधिकारी स्वयं अवलोकन करें। उस शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जनपद की रैंक में आपेक्षित सुधार लाने की आवश्यकता है। जिससे जिले की ओवर ऑल रैंकिंग और बेहतर हो सके। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, अधिशासी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अभियंता पी डब्लू डी, कृषि विभाग आदि विभागों द्वारा शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण न किए जाने पर निर्देशित किया। शिकायतों का निस्तारण समय अंतर्गत एवं गुणवत्तापूर्ण नहीं किया जाता है तो, एसे अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी। शिकायतकर्ता संतुष्ट है या असंतुष्ट फोन पर वार्ता कर का फीडबैक भी संबंधित अधिकारी द्वारा लिया जाए। शिकायतकर्ता से जिस नंबर द्वारा वार्ता की जाए, उक्त का मोबाइल नंबर समय दिनांक अवश्य अंकित करें। बैठक में एसडीएम खतौली राजकुमार , एसडीएम बुढाना, तहसीलदार जानसठ श्रद्धा गुप्ता, जल निगम एक्सईएन आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल