Home » Uncategorized » नेपाल में फंसे भाजपा नेता समेत कई लोग

नेपाल में फंसे भाजपा नेता समेत कई लोग

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नेपाल में चल रही हिंसा के बीच मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता सुनील तायल सहित कई मुजफ्फरनगर के यात्री वहां फंस गए हैं। स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसके बाद उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विदेश मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।उनके सुरक्षित वापस भिजवाने के लिए पत्र लिखा।

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया की मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता सुनील तायल कई साथियों के साथ धार्मिक यात्रा पर नेपाल गए थे। इस दौरान वहां हिंसा हो गई। सड़कों की बंदी के चलते ये लोग एक दुर्गम क्षेत्र में फंस गए। स्थानीय नेटवर्क और संचार की कमी के चलते संपर्क टूटने जैसी स्थिति बनी है। उनके परिजनों ने कपिल देव अग्रवाल से बात कर जानकारी दी। कपिल देव अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से और व्यक्तिगत तौर पर विदेश मंत्रालय को सूचित किया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उनके वापसी के लिए सहयोग मांगा है।

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा

 नेपाल में फंसे हमारे लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए हमने विदेश मंत्री से निवेदन किया है। हम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हरसंभव मदद का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल