Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 13 सितम्बर को आयोजित होगी पेंशन अदालत

13 सितम्बर को आयोजित होगी पेंशन अदालत

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

पश्चिमांचल डिस्कांम पेंशनर्स की पेंशन/पारिवारिक पेंशन से सम्बन्धित समस्याओं का हर संभव समाधान प्रदान करने के लिये, प्रतिबद्ध है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0, मेरठ के सेवानिवृत्त अधिकारियों / कर्मचारियों की पेंशन / पारिवारिक पेंशन से सम्बन्धित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए, पेंशन अदालत का आयोजन माह जून में द्वितीय शनिवार दिनांक 13.09.2025 को डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ पर, प्रातः 11:00 बजे किया जायेगा, जिससे कि विद्यमान नियमों के अन्तर्गत पेंशन/पारिवारिक पेंशन से सम्बन्धित समस्याओं का “पेंशन अदालत” के माध्यम से निस्तारण कराया जा सके।

इस सम्बन्ध में कारपोरेशन (मुख्यालय), शक्ति भवन, लखनऊ द्वारा त्रैमासिक पेंशन अदालत का आयोजन (मार्च, जून, सितम्बर एवं दिसम्बर) माह के द्वितीय शनिवार को किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। पेंशन अदालत में दर्ज कराये जाने वाली शिकायतों का मौके पर ही, नियमानुसार हर संभव समाधान सुनिश्चित किया जायेगा।

इस सम्बन्ध में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० के सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी, सम्बन्धित पत्रों/अभिलेखों सहित पेंशन अदालत में ससमय प्रतिभाग कर, लाभान्वित हो सकतें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल