Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नियम विरूद्ध काम रूकवाने पर सभासद पति ने ईओ को दी धमकी

नियम विरूद्ध काम रूकवाने पर सभासद पति ने ईओ को दी धमकी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह के आवास के बार नियम विरूद्ध नाली उखाडने को लेकर विवाद हो गया। ईओ ने उक्त कार्य को तत्काल प्रभाव से रूकवा दिया। इस बीच सभासद पति और ईओ की फोन पर जमकर झडप हुई। रक्षाबंधन पर चर्च मार्किट के बाहर ईओ के द्वारा हटवाए गए अतिक्रमण का मुद्दा बनाते हुए सभासद पति ने ईओ को धमकी दी। वहीं उक्त कार्य कराने के लिए लेवर लेकर मौके पर पहुंच गया। ईओ ने जेई कपिल कुमार से उक्त निर्माण कार्य की पूरी रिपोर्ट एंव एस्टीमेंट मांगा। वहीं सभासद पति को रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी। इसके बाद सभासद पति शांत हो गया।
फायर ब्रिगेड स्टेशन वाली गली में ईओ डा. प्रज्ञा सिंह का सरकारी आवास है। यहां पर ईओ अपनी छोटी बच्ची के साथ रहती है। ईओ के आवास के बाहर सड़क निर्माण कार्य प्रस्तावित है। रविवार को ठेकेदार की लेवर ने मौके पर पहुंच कर नाली उखाडनी शुरू कर दी। जिसकी सूचना गार्ड ने ईओ को दी। ठेकेदार ने ईओ से बताया कि उसे ऐसा ही आदेश मिला है। इस पर ईओ ने जेई कपिल कुमार को मौके पर बुलाया। रविवार की छुट्टी होने के कारण जेई इस मामले में ईओ को पूरी जानकारी नहीं दे पाया। जेई ने सोमवार को जानकारी देने की बात कही है। ईओ ने तत्काल काम को रूकवा दिया। इस पर वार्ड दस की सभासद महीका गुप्ता के पति एवं भाजपा नेता शोभित गुप्ता दोबारा लेवर लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान सभासद पति और ईओ की फोन पर काफी झडप हुई। सभासद पति ने ईओ को धमकी देते हुए कहा कि इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ईओ ने भी रिपाोर्ट दर्ज कराने की सभासद पति को चेतावनी दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल